यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा जारी किया जाएगा। बताते चलें कि इस चयन सूची को न्यूनतम योग्यता अंकों के अनुसार रिलीज किया जाएगा। प्राधिकरण यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ को रिजल्ट के साथ प्रकाशित करेगा।
जब यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ घोषित हो जाएगी तो इसे समस्त परीक्षार्थी जांच कर पाएंगे। दरअसल सफल उम्मीदवारों को फिर आगे के चरण में भेजा जाएगा। इस प्रकार से सभी परीक्षार्थियों के द्वारा प्राप्त अंकों पर निर्भर करेगा कि वे यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सफल हो पाए हैं या नहीं।
अगर आपको यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ के बारे में हर जानकारी चाहिए तो हमारा यह पोस्ट आपको जरूर पढ़ना चाहिए। हमारे इस आर्टिकल में आपको हम बताएंगे कि कितने अंक प्राप्त करने पर आपको इस भर्ती की परीक्षा के अगले चरण के लिए योग्य माना जाएगा। साथ में हम आपको अन्य जानकारी भी देंगे जिससे कि आप यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ अंक सूची को सही से समझ सकें।
UP Police Constable Cut Off
यहां सबसे पहले हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से यूपी पुलिस कांस्टेबल हेतु परीक्षा करवाई गई थी। बताते चलें कि इसके माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को चुनकर कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है।
इसके चलते 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम को करवाया गया था। बताते चलें कि परीक्षा के पूरा होने के बाद से ही विद्यार्थियों को बेसब्री के साथ नतीजे का इंतजार है। सूत्रों की मानें तो यूपीपीबीपीबी आने वाले कुछ दिनों के भीतर यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ और परिणाम को जारी करने वाला है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ की जानकारी
यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ को संबंधित विभाग के द्वारा बहुत ज्यादा निगरानी में तैयार किया जाता है। इसके अंतर्गत बहुत सारे कारक होते हैं जिन पर विचार विमर्श करने के पश्चात ही कट ऑफ लिस्ट रिलीज की जाती है। यहां आपको बता दें कि प्राधिकरण के द्वारा सबसे पहले यह देखा जाता है कि विषय अनुसार कुल रिक्तियां कितनी उपलब्ध हैं।
इसके बाद फिर यह चेक किया जाता है की परीक्षा में कुल कितने विद्यार्थियों ने भाग लिया है और एग्जाम कितना कठिन था। इन सब चीजों को देखते हुए यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ लिस्ट को विशेषज्ञों के द्वारा तैयार किया जाता है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ मार्क्स संभावित 2024
यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ के अंतर्गत सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों से लेकर बाकी अन्य श्रेणियां के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ अलग-अलग होती है। जैसा कि आपको मालूम है कि अभी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कट ऑफ सूची को घोषित नहीं किया है।
Category | Cut Off Marks (Male) | Cut Off Marks (Female) |
---|---|---|
GEN | 185-195 | 181-191 |
OBC | 175-180 | 170-175 |
SC | 115-120 | 110-115 |
ST | 150-155 | 145-150 |
यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ चेक कैसे करें?
जो भी परीक्षार्थी यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ को चेक और डाउनलोड करना चाहते हैं तो अभी पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से इसके प्रकाशित होने का इंतजार करें।
- यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ हेतु सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्राधिकरण की वेबसाइट पर चले जाना है।
- इसके बाद आपको मुख्य पृष्ठ पर कट ऑफ मार्क्स वाला लिंक ढूंढ कर उस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के तुरंत बाद ही आपके सामने एक दूसरा पेज खुलकर आएगा जहां पर आपको दिए गए विकल्पों में से कांस्टेबल विकल्प चुनना है।
- जैसे ही आप कांस्टेबल के ऑप्शन को चुनेंगे तो आपके सामने यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ का पीडीएफ आ जाएगा।
- आपको इस कट ऑफ के पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लेना है और फिर इसके बाद आप अंको को देख सकेंगे।
FAQs
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा कुल कितने अंको का होता है?
इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को 150 प्रश्न हल करने होते हैं जिसके लिए कुल अंक 300 निर्धारित किए गए हैं।
कब जारी होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ?
इसको लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से लगभग तैयारी पूरी की जा चुकी हैं और अब बहुत जल्दी कट ऑफ सूची को प्रकाशित किया जा सकता है।
यूपी पुलिस भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया क्या है?
यूपी पुलिस भर्ती के अंतर्गत चयन प्रक्रिया के कई चरण है जैसे लिखित परीक्षा, दस्तावेज वेरिफिकेशन, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण आदि।
Sc ki cut off 115 se 120 tak jayegi🤔🤔