यदि आप सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट की प्रतीक्षा में बैठे हुए हैं तो आपके लिए आज हम बहुत प्रसन्नता वाली बात लेकर आए हैं। दरअसल जितने भी निवेशकों ने अपना पैसा प्राप्त करने की आशा में अप्लाई किया था तो अब इनका पैसा वापस होगा।
जानकारी के लिए बता दें कि लोगों के पैसे को लौटाने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इसको लेकर सहारा इंडिया कंपनी के आधिकारिक पोर्टल पर नई रिफंड लिस्ट को भी रिलीज किया गया है। इस नई सूची में ऐसे निवेशकों के नाम सम्मिलित किए गए हैं जिनके पंजीकरण को स्वीकार कर लिया गया है।
तो ऐसे में आपको भी सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट को देखकर यह जान लेना चाहिए कि आपका आवेदन स्वीकृत हुआ है या नहीं। यदि आपका नाम आपको लिस्ट में मिल जाता है तो ऐसी स्थिति में आपको सहारा इंडिया कंपनी की तरफ से किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है। आज के इस लेख में हम आपको सहारा इंडिया कंपनी की नई लिस्ट से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
Sahara India Refund List
सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट के माध्यम से निवेशकों का पैसा लौटाया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि सहारा इंडिया कंपनी को लेकर बहुत ज्यादा विवाद होने लगा था क्योंकि लाखों करोड़ों लोगों का पैसा पूरी तरह से डूब गया था। ऐसे में कंपनी पर भी निवेशकों द्वारा कई तरह के आरोप लगाए गए कि समय पर लोगों का पैसा लौटाया नहीं गया।
इसके बाद फिर यह विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया और फिर सुप्रीम कोर्ट ने सहारा इंडिया कंपनी को यह आदेश जारी किया कि लोगों का पैसा शीघ्र लौटाया जाए। इसके बाद फिर सरकार ने भी निवेशकों को पैसा लौटाने की मुहिम शुरू की और सहारा इंडिया के खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी।
इस तरह से सरकार के हस्तक्षेप के पश्चात फिर सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल को बनाया गया। जहां पर पैसा निवेश करने वाले व्यक्तियों से पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा गया था। इसके अंतर्गत जितने भी लोगों ने आवेदन जमा किए थे, उन लोगों का पैसा रिफंड किया गया है एवं इनका नाम लिस्ट में शामिल है।
सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट हेतु प्रक्रिया
जैसा कि हमने आपको बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने सहारा इंडिया कंपनी को लोगों के पैसे लौटाने के लिए आदेश दिया था। इसके अंतर्गत 5000 करोड़ रुपए के फंड का भी गठन किया गया था जिससे कि लोगों को पैसा लौटाया जा सके।
सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के माध्यम से सबसे पहले निवेशकों को अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना जरूरी होता है। ऑनलाइन आवेदन जमा करते समय व्यक्ति को अपने सभी संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। इसके लिए आपको कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होता है।
आवेदन के पश्चात फिर सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल कंपनी के अधिकारियों द्वारा पंजीकरण को वेरीफाई किया जाता है। इस तरह से जितने भी लोगों के आवेदन सही होते हैं तो इनका पैसा फिर इनको जारी कर दिया जाता है। इसके पश्चात फिर सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट जारी की जाती है। इस रिफंड सूची में आवेदन का स्टेटस और रिफंड प्राप्त करने वाले निवेशकों का नाम होता है।
सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट जारी की गई राज्यवार 2024
हमारा देश काफी बड़ा है और ऐसे में देश के अलग-अलग कोने से लोगों ने अपना पैसा सहारा इंडिया कंपनियों में लगाया था। ऐसे में रिफंड प्रक्रिया को सुलभ बनाने के लिए सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट को राज्यवार जारी किया गया है। इससे यह लाभ होगा कि आप सहारा रिफंड लिस्ट में अपना नाम आसानी से देख सकते हैं।
जिन लोगों का नाम लिस्ट में शामिल किया गया है इन्हें इनका पैसा किस्तों में वापस किया जा रहा है। इस समय पहली किस्त के तौर पर 10 हजार रुपए की राशि लौटाई गई है जबकि जो दूसरी किस्त होगी वह 19999 रूपए तक वापस की जाएगी।
यहां आपको हम यह भी बता दें कि सहारा इंडिया पोर्टल के जरिए से अभी तक लाखों लोगों के पैसे को लौटा दिया गया है। अब तक कंपनी ने 370 करोड रुपए की राशि को लौटाया गया है। इस प्रक्रिया को निरंतर तब तक जारी रखा जाएगा जब तक लोगों के पूरे पैसे ब्याज समेत वापस नहीं होंगे।
सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट को देखने की प्रक्रिया 2024
यदि आप सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट को चेक करके अपना स्टेटस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे बताया गया पूरा तरीका दोहराना है –
- सर्वप्रथम आपको सहारा इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करके इसके मुख्य पृष्ठ पर जाना है।
- इसके पश्चात आपको होम पेज पर ही रिफंड लिस्ट से संबंधित लिंक ढूंढना है।
- जैसे ही आपको रिफंड लिस्ट वाला लिंक मिल जाए तो आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अब अपने राज्य को चुन लेना है।
- यहां पर अब आपसे जो भी जरूरी जानकारी मांगी जाए आपको इसे सही तरह से लिखना है।
- इस तरह से जब आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डाल देंगे तो आपके सामने सहारा इंडिया रिफंड की नई लिस्ट प्रदर्शित हो जाएगी।
- यहां पर अब आप इस नई सूची को चेक करके यह जान सकते हैं कि आपका नाम सहारा रिफंड लिस्ट में है या नहीं।
Construction job’s for civil engineer
Sahara India ki website send kijiye please