Ladli Behna Yojana 18th Installment: लाड़ली बहना योजना की 18वी क़िस्त तिथि जारी

मध्य प्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा वर्ष 2023 में चुनावी आकर्षण के दौरान चलाई गई लाडली बहना योजना अब एक महत्वपूर्ण योजना बन चुकी है क्योंकि इस योजना के तहत हर महीने राज्य की लाखों महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है।

लाडली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत महिलाओं के लिए 17 किस्तों तक का पैसा अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवाया जा चुका है इसके बाद अब क्रमानुसार नवंबर महीने में 18वीं किस्त जारी होने वाली है जिसके लिए राज्य सरकार के द्वारा तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

ऐसी महिलाएं जो हर महीने लाडली बहना योजना का पैसा प्राप्त करती है उनके लिए यह जानने की बेहद इच्छा है कि नवंबर के इस महीने में लाडली बहना योजना की किस्त किस तारीख को हस्तांतरित की जाएगी तथा इसका निश्चित समय क्या हो सकता है।

Ladli Behna Yojana 18th Installment

लाडली बहना योजना शुरू किए जाने पर यह नियम बनाया गया था कि हर महीने महिलाओं के खातों में 5 से 10 तारीख के बीच पैसा हस्तांतरित किया जाएगा। इसी नियम अनुसार अन्य किस्तों की तरह 18 वी किस्त भी इन्हीं निश्चित तिथियां के मध्य महिलाओं के लिए दी जाएगी।

जो महिला लाडली बहना योजना से पंजीकृत तथा 18वीं किस्त की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस आर्टिकल पर आएंगे उनके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा क्योंकि यहां पर हम इस किस्त से संबंधित सभी प्रकार की चर्चा करने वाले हैं।

लाड़ली बहना योजना 18वी क़िस्त के लिए पात्रता

  • ऐसी महिलाएं जिन्होंने 17वीं किस्त प्राप्त की है वे महिलाएं 18वीं किस्त का लाभ ले पाएंगी।
  • अगर महिलाओं का आधार कार्ड अपडेट नहीं है तो उनके लिए किस्त प्राप्त करने में परेशानी आ सकती है।
  • महिलाओं के बैंक का अकाउंट में आधार कार्ड नंबर तथा मोबाइल नंबर अनिवार्य लिंक होना चाहिए।
  • अगर बैंक खाते में डीबीटी संबंधित कोई गड़बड़ी होती है तो पैसा नहीं आएगा।

लाड़ली बहना योजना 18वी क़िस्त की धनराशि

वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा योजना की 5 लाख से अधिक पंजीकृत महिलाओं के लिए 18वीं किस्त के तहत पिछली किस्तों की तरह ही 1250 रुपए तक की राशि दी जाने वाली है। यह राशि सभी महिलाओं के लिए नवंबर माह के खर्च को चलाने में काफी मदद प्रदान करेगी।

लाडली बहना योजना की विशेषताएं

  • लाडली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत महिलाओं के लिए हर महीने 1250 रुपए की वित्तीय किस्त दी जाती है।
  • यह मासिक किस्त डायरेक्ट महिलाओं के खातों में डीबीटी के द्वारा हस्तांतरित होती है।
  • गरीब महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना की किस्त मासिक खर्च चलाने में काफी सहायता प्रदान करती है।
  • वर्तमान समय में राज्य की 5 लाख से अधिक महिलाएं तक हर महीने वित्तीय किस्त प्राप्त कर रही है।

लाडली बहना योजना का उद्देश्य

लाडली बहना योजना मुख्य रूप से मध्य प्रदेश राज्य की गरीब तथा ग्रामीण क्षेत्र की पिछड़ी महिलाओं के लिए आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु तथा अपने मासिक दैनिक खर्च को चलाने के उद्देश्य से हर महीने वित्तीय सहायता दे रही है। लाभार्थी महिलाएं राज्य सरकार की बेहद ही आभारी है तथा अब अपनी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार भी ला पा रही हैं।

लाड़ली बहना योजना 18वी क़िस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

योजना की 18वीं किस्त का इंस्टॉलमेंट देखना महिलाओं के लिए बहुत ही आवश्यक होगा क्योंकि उसके बाद ही उनके लिए प्राप्त राशि का पता चल पाएगा। ऑनलाइन इंस्टॉलमेंट स्टेटस देखने की विधि इस प्रकार से है।-

  • सबसे पहले लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इस वेबसाइट की होम पेज पर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • लोगिन करने के बाद नया पेज खुलेगा यहां पर मांगी जाने वाली महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • जानकारी दर्ज करते हुए ओटीपी वेरीफाई करना होगा और सबमिट कर देना होगा।
  • इस प्रकार से लाडली बहना योजना का स्टेटस प्रदर्शित हो जाएगा।

Leave a Comment

Join Telegram