प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा लाडली बहना योजना के संचालन के साथ महिलाओं से आवास की सुविधा का वादा किया गया था। इस वादे को पूरा करने के लिए अब नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा कार्य किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश राज्य में संचालित लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त कर रही ऐसी महिलाएं जिनके पास आवास हेतु उत्तम सुविधा नहीं है उन्होंने पिछले साल भारी संख्या में अपने आवेदन दिए हैं। इन आवेदक महिलाओं के लिए इस वर्ष आवास की सुविधा दिए जाने की तैयारिया की जा रही है।
राज्य में आवास का लाभ वितरित होने से पहले आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए जल्द से जल्द लाडली बहना आवास योजना की नई लिस्ट में अपना नाम चेक कर लेना चाहिए। इन लिस्ट में शामिल सभी महिलाओं के लिए अब बहुत ही जल्द आवास की सुविधा मिलने वाली है।
Ladli Behna Awas Yojana List
आपकी जानकारी के लिए बता दे की मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहना आवास योजना का लाभ पूर्ण पात्रता तथा नियमों के आधार पर दिया जाने वाला है देश के अनुरूप सर्वेक्षण के अनुसार केवल जरूरतमंद महिलाओं के लिए ही लाडली बहना आवास योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट में जोड़ा जा रहा है।
लाडली बहना आवास योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट सभी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग तैयार की गई है। अभी तक महिलाएं ऑनलाइन मोड में अपने राज्य तथा अन्य स्थाई निवास की जानकारी का चयन करते हुए 5 मिनट में ही लिस्ट में नाम चेक कर सकती हैं।
लाडली बहना आवास योजना की जानकारी
मध्य प्रदेश राज्य की जिन महिलाओं के लिए आवास की सुविधा मिलने वाली है उनकी पात्रताएं इस प्रकार से हैं :-
- जो महिला शुरुआत से ही लाडली बहना की वित्तीय राशि प्राप्त कर रही है उनके लिए ही आवास की सुविधा मिलेगी।
- ऐसी महिलाएं जिन्होंने आवास के लिए पिछले दो चरणों में आवेदन किए हैं वही लाभार्थी हो पाएंगी।
- सर्वेक्षण के अनुसार जो महिलाएं बेघर या कच्चे मकान में निवास कर रही है उनके लिए चयनित किया जाएगा।
- इस योजना में सबसे ज्यादा महत्व पीएम आवास योजना से वंचित परिवारों के लिए दिया जा रहा है।
लाडली बहना आवास योजना बेनिफिशियरी लिस्ट
ऐसी महिलाएं जिन्होंने लाडली बहना आवास योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट में अपने नाम चेक कर लिया है वे यह जानना चाहती है कि आखिरकार उनके लिए राज्य सरकार के द्वारा आवास की सुविधा कब तक दी जाएगी।
लिस्ट में शामिल महिलाओं के लिए बता दे की अनुमानित आधार पर वर्ष 2024 के अंत तक आवास की कार्य प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है।
लाडली बहना आवास योजना की विशेषताएं
- लाडली बहना आवास योजना मुख्य रूप से महिलाओं के नाम पर आवास की सुविधा दे रही है।
- इस योजना के तहत पक्के मकान का निर्माण करवाने के लिए अधिकतम 1 लाख 30000 रुपए तक की वित्तीय राशि दी जाने वाली है।
- योजना की प्रक्रिया के दौरान राज्य की 5 लाख से अधिक महिलाओं के लिए आवास की सुविधा मिलेगी।
- इस योजना में मुख्य रूप से उन परिवारों की महिलाओं के लिए पक्के मकान दिए जा रहे हैं जो पीएम आवास योजना से वंचित हुए है।
लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें
ऐसी महिलाएं जिनके नाम लाडली बहना आवास योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट में नहीं आ रहे हैं उनके लिए जल्द से जल्द अपने द्वारा किए गए आवेदन की स्थिति को चेक कर लेना चाहिए। अगर आवेदन में त्रुटि होती है तो उसमें सुधार हो सकता है। इसके अलावा महिलाएं और कार्रवाई के तौर पर अपने पंचायत सचिव से संपर्क कर सकती हैं।
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट कैसे चेक करें?
- लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट देखने के लिए ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके लिए आपको अपनी आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
- लोगों करते ही होम पेज पर पहुंच जाएंगे जहां पर लिस्ट वाली लिंक मिल जाएगी।
- इस लिंक पर क्लिक कर देना होगा और मांगी गई अनिवार्य जानकारी का चयन कर लेना होगा।
- इस जानकारी के साथ सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आवास योजना की लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- यहां पर महिलाएं अपने नाम आसानी से ढूंढ सकती हैं।