अभी कुछ दिनों से गोल्ड के और सिल्वर के रेट में तेजी देखने को मिल रही थी। लगातार सोना और चांदी का भाव बढ़ता ही जा रहा था। लेकिन अब एकदम से सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है।
इस तरह से सोने के मूल्य में 706 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरावट हुई है। वहीं अगर हम चांदी को देखें तो इसके रेट में भी कमी आई है और चांदी प्रति किलोग्राम 1405 रुपए तक कम हो गई है। ऐसे में अब देखना यह है कि इन दोनों धातुओं का मूल्य फिर से कब बढ़ेगा।
अगर आपको भी गोल्ड प्राइस टुडे की जानकारी चाहिए तो यह आर्टिकल आपके लिए अत्यधिक उपयोगी रह सकता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सोने चांदी के भाव में क्या कमी आई है और साथ में देश के बड़े शहरों में सोने का भाव क्या है। इसके साथ ही हम यह भी बताएंगे कि गोल्ड और सिल्वर के रेट को लेकर विशेषज्ञों की क्या राय है।
आज का सोने का भाव
जैसा कि आपको हमने ऊपर बताया कि बीते कुछ दिनों से गोल्ड और सिल्वर का मूल्य लगातार बढ़ता ही जा रहा था। लेकिन आज अचानक 25 नवंबर को सोने और चांदी के दाम में एकदम से गिरावट आई है। सोमवार के दिन 24 कैरेट सोने का रेट घट गया है और 10 ग्राम गोल्ड 706 रुपए कम होकर अब 77081 रुपए पर पहुंच चुका है।
सोने के साथ-साथ चांदी भी कम हुई है और 1 किलो चांदी का मूल्य 1405 रुपए तक कम हुआ है। इस तरह से 1 किलो चांदी का मूल्य 25 नवंबर को 89445 रुपए तक हो चुका है। जबकि अगर हम शुक्रवार वाले दिन चांदी का मूल्य देखें तो तब यह 90850 रूपए प्रति किलो तक रहा था।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष हमें सोने और चांदी दोनों के मूल्य में काफी बड़ी तेजी देखने को मिली है। 30 अक्टूबर को सोना 79681 रुपए प्रति 10 ग्राम तक था जोकि अब तक का सबसे ज्यादा मूल्य रहा था। ठीक इसी तरह से 23 अक्टूबर को चांदी भी सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुंच गई थी।
मुंबई और दिल्ली में सोने का मूल्य
आज 25 नवंबर को सोने के दाम में काफी भारी गिरावट देखने को मिल रही है तो इसका असर देश के बड़े शहरों पर भी पड़ा है। दिल्ली में आज के दिन 22 कैरेट गोल्ड का मूल्य 72150 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गया है।
यदि हम मुंबई की बात करें तो यहां पर आज के दिन 25 नवंबर को 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 72000 हो गया है। जबकि अगर हम 10 ग्राम के 24 कैरेट गोल्ड की बात करें तो इसकी कीमत आज के दिन 78550 रुपए पहुंच गई है।
चेन्नई और कोलकाता में सोने का मूल्य
सोने के मूल्य में जो गिरावट आई है इसका असर हमें चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े महानगरों में भी देखने को मिल रहा है। आज 25 नवंबर को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का रेट 72000 तक हो गया है। जबकि अगर हम 24 कैरेट वाले गोल्ड का मूल्य देखें तो यह 78550 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो चुका है।
इसी तरह से चेन्नई में 22 ग्राम 10 कैरेट सोने की कीमत आज के दिन 72000 रूपए हो गई है। ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने का दाम चेन्नई में 25 नवंबर के दिन 78550 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गया है।
सोने और चांदी के दाम को लेकर क्या कहना है आईबीजेए का
आईबीजेए द्वारा सोने और चांदी के मूल्य जारी किए जाते हैं। यहां हम आपको बता दें कि आईबीजेए के हिसाब से सोने का मूल्य इस वर्ष 13729 तक बढ़ा है। जबकि दूसरी तरफ अगर चांदी की कीमत की बात करें तो चांदी में 16050 रूपए तक बढ़ोतरी हुई है।
यहां जानकारी के लिए बता दें कि इस साल 1 जनवरी के दिन सोना 63352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था और अब यह 77081 रुपए तक पहुंच गया है। इसके साथ ही चांदी का मूल्य 73395 रूपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा होकर अब यह 89445 रुपए तक हो गया है।
गोल्ड के मूल्य को लेकर क्या कहना है विशेषज्ञों का
गोल्ड को लेकर आए दिन विशेषज्ञ कोई ना कोई राय देते रहते हैं। तो ऐसे में आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर के कमोडिटीज एंड करेंसी के एवीपी मनीष शर्मा के हिसाब से अभी सोमवार वाले दिन गोल्ड में एक प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट हुई है। इसके पीछे कारण यह है कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि इसराइल लेबनान के हिजबुल्ला के साथ अब युद्ध खत्म करने के नजदीक पहुंच चुका है।
परंतु इस सप्ताह में जब गोल्ड के प्राइस में तेजी आई थी तो इसके पीछे कारण था रूस और यूक्रेन से संबंधित खबरें। ऐसे में विशेषज्ञों ने कहा है कि निवेशक बहुत ही सोच समझ कर निवेश करें। सोने के भाव को लेकर आगे शर्मा ने यह भी कहा कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती पर भी इस समय ध्यान देना चाहिए।