सोने के भाव में गिरावट आई है और आज के दिन गोल्ड का रेट 1650 रुपए गिर गया है। ऐसे में अब सोने का भाव 79,500 रूपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। ठीक इसी तरह से चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिल रही है। बताते चलें कि चांदी 93,800 रूपए प्रति किलो हो गई है। बता दें कि चांदी में आज 2900 रूपए की गिरावट हुई है।
दरअसल सोना और चांदी का भाव इसलिए गिर रहा है क्योंकि इस समय डॉलर मजबूत हो गया है जिसकी वजह से इसकी मांग घट गई है। कमजोर पड़ते वैश्विक बाजार के कारण गोल्ड और सिल्वर के भाव लुढ़क गए हैं।
यदि आप गोल्ड रेट टुडे के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारा आज का यह आर्टिकल आप आरंभ से लेकर आखिर तक पूरा पढ़िए। आज हम आपको बताएंगे कि आज के दिन गोल्ड का प्राइस कितना हो गया है। इसके पीछे के कारण और आगे क्या होगा इस बारे में भी हम बताएंगे।
Gold Rate Today 2024
आज के दिन सोने और चांदी में काफी भारी गिरावट आई है। चांदी से ज्यादा सोने का भाव टूटा है। बताते चलें कि सोना 1650 रुपए गिर गया है और इस तरह से इसका भाव 79500 रूपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। यदि हम चांदी की बात करें तो चांदी में भी तगड़ी गिरावट आई है।
चांदी का मूल्य 2900 रुपए लुढ़का है जिसकी वजह से प्रति किलो चांदी का भाव 93800 रूपए हो गया है। कुछ विशेषज्ञों का यह कहना है कि इस समय सोने और चांदी में गिरावट का सबसे बड़ा और मुख्य कारण है अमेरिकी डॉलर की मजबूती।
सोने के दामों में आई 1650 रूपए की गिरावट
देश की राजधानी में बृहस्पतिवार वाले दिन सराफा बाजार में गोल्ड के रेट में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि बुधवार तक गोल्ड का रेट 81,150 रूपए प्रति 10 ग्राम था। लेकिन बृहस्पतिवार को सोने का मूल्य 79500 रूपए पहुंच गया है।
दरअसल इसका सबसे बड़ा प्रमुख कारण है वैश्विक बाजार का कमजोर होना और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं के द्वारा मांग में कमी करना। बहुत से विशेषज्ञों का इस बारे में यह कहना है कि इस समय अमेरिकी डॉलर काफी मजबूत है। इसकी वजह से फेडरल रिजर्व और अमेरिकी केंद्रीय बैंक से ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ गई है।
इसके अलावा गोल्ड के रेट में गिरावट का एक अन्य कारण यह भी है कि इस समय बाजार में गोल्ड के सुरक्षित निवेश में लोगों का रुझान कम हो गया है। इस समय ऐसे निवेशक ज्यादा है जो बाजार में रिस्क लेना चाहते हैं।
चांदी भी गिरी 2900 रुपए
गोल्ड के अलावा जो चांदी का प्राइस है इसमें भी गिरावट हुई है। अगर हम बुधवार वाले दिन चांदी का मूल्य देखें तो प्रति 1 किलोग्राम चांदी 96700 रूपए थी। लेकिन अब चांदी लुढ़क कर 93800 रूपए पर पहुंच गई है।
यदि हम यह देखें कि चांदी के मूल्य में क्यों कमी आई है तो इसके पीछे सबसे प्रमुख वजह है औद्योगिक मांग में कमी का होना और साथ में कमजोर वैश्विक रुख। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर में जो उछाल आया है इसकी वजह से भी चांदी का मूल्य लुढ़का है।
सोने और चांदी पर वैश्विक बाजार का प्रभाव 2024
इन दिनों वैश्विक बाजारों में लगातार गोल्ड और सिल्वर का मूल्य घट रहा है। बताते चलें कि जितने भी एशियाई बाजार हैं वहां पर गोल्ड का रेट 1.90 प्रति औंस गिर गया है। इस प्रकार से गोल्ड का भाव 2674.40 डॉलर हो गया है।
इसी तरह से चांदी का मूल्य भी वैश्विक बाजार के प्रभाव के कारण घटा है। यहां हम आपको बता दें कि चांदी 0.24 प्रतिशत घटी है जिसकी वजह से इसका प्राइस 31.26 प्रति औंस हो गया है।
यहां हम यह भी जानकारी दे दें कि डोनाल्ड ट्रंप के प्रभाव के कारण और अमेरिकी बॉन्ड रिटर्न में वृद्धि की वजह से भी गोल्ड का रेट गिरा है। अब निवेशकों का ज्यादा रुझान बिटकॉइन और शेयर बाजार में जोखिम वाली संपत्तियों की तरफ बढ़ा है। इसके कारण सोने की कीमत पर असर पड़ा है जिसकी वजह से इसका रेट अब कम हो गया है।
गोल्ड और चांदी के भाव का आगे क्या होगा
इस समय सोने और चांदी के गिरते हुए भाव को देखकर ऐसा लगता है कि अभी इसमें वृद्धि नहीं होगी। हालांकि इस बात की संभावना है कि आगामी दिनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की यदि बैठक होती है, तो तब गोल्ड और चांदी के रेट में हमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकेगा।
यहां आपको बताते चलें कि ब्याज दरों में अगर कोई परिवर्तन नहीं होता है तो इसका असर बाजार पर अवश्य होगा। वैसे अभी सोने और चांदी का मूल्य जिस तरह से गिर रहा है तो निवेशक इसे परेशान जरूर हैं। पर आने वाले समय में बाजार के जो नए रुझान होंगे इनसे सोने चांदी के मूल्य में हमें असर देखने को मिलेगा।