Gold Price Today: सस्ता हो गया सोना चाँदी, यहाँ देखें सभी राज्यों के नए रेट

अभी 25 अक्टूबर को शुक्रवार वाले दिन सोने का भाव गिर गया था। लेकिन अब फिर से शनिवार के दिन गोल्ड के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में जो लोग सोना खरीदना चाहते हैं या फिर सोने के आज के भाव के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं तो यह आर्टिकल बहुत उपयोगी हो सकता है।

दरअसल इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है जिसकी वजह से ज्यादा से ज्यादा लोग सोना खरीदते हैं। परंतु सोने में होने वाले उतार-चढ़ाव के कारण कई बार बहुत से व्यक्ति गोल्ड को खरीदने का इरादा छोड़ देते हैं। ‌

यदि आप भी गोल्ड प्राइस टुडे के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं तो आज इस लेख में हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं। आज हम आपको बताएंगे कि शनिवार वाले दिन सोने का कितना मूल्य पहुंच गया है। अपने इस पोस्ट में हम आपको यह भी बताएंगे कि 25 अक्टूबर को सोना कितना सस्ता हुआ था।

Gold Price Today

आज यानी शनिवार को 26 अक्टूबर के दिन सोने के मूल्य में तेजी देखने को मिल रही है। जानकारी के लिए बता दें कि हमारे देश में 24 कैरेट गोल्ड के 10 ग्राम का मूल्य 79590 रुपए पहुंच गया है। पर अगर हम देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर सोने का प्राइस 79740 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

ऐसे में अब धनतेरस और दिवाली का अवसर है तो इस बात की संभावना है कि सोने के मूल्य में और भी ज्यादा तेजी देखने को मिलेगी। इस प्रकार से हमारे देश के जो 15 सबसे बड़े शहर हैं वहां पर 22 कैरेट और 24 कैरेट वाले सोने का मूल्य बहुत ज्यादा हो गया है।

शुक्रवार 25 अक्टूबर को सोने का भाव

शुक्रवार वाले दिन सोने के भाव में गिरावट हुई थी। जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार, 25 अक्टूबर को सोने की वायदा कीमतें गिर गई थीं। इस तरह से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का जो मूल्य था वह 127 रुपये की गिरावट के साथ 78,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।

इसी तरह से यदि हम वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। इसके अंतर्गत गोल्ड का रेट 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,732.08 डॉलर प्रति औंस रहा।

दिल्ली, नोएडा और गुड़गांव में गोल्ड का मूल्य

शनिवार के दिन सोने के भाव में वृद्धि देखने को मिल रही है और इसको लेकर दिल्ली, नोएडा और गुड़गांव जैसे बड़े शहरों में सोने की कीमत में इजाफा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव आज 26 अक्टूबर को 73110 रुपए पहुंच गया है। जबकि 24 कैरेट सोने का मूल्य 79740 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

मुंबई और कोलकाता में सोने का भाव

मौजूदा समय में यदि हम मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव देखें तो यह 72960 रूपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसी तरह से 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 79,590 रूपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई हैं।

हैदराबाद और भुवनेश्वर में गोल्ड का प्राइस

भुवनेश्वर और हैदराबाद जैसे शहरों में 22 कैरेट सोना इस समय 72960 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। ‌इसी तरह से 24 कैरेट सोने का प्राइस इन दोनों शहरों में 79590 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

बेंगलुरु और चेन्नई में गोल्ड का भाव

बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में वर्तमान में 22 कैरेट सोने का रेट 72960 रुपए तक हो गया है। जबकि इन दोनों जगह पर 24 कैरेट सोने का मूल्य 79590 रूपए तक हो गया है।

अहमदाबाद और भोपाल में गोल्ड रेट

भोपाल और अहमदाबाद जैसे शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत मौजूदा समय में 73010 रूपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। जबकि इन दोनों जगह पर 24 कैरेट सोने का मूल्य 79640 तक हो गया है।

लखनऊ में सोने का भाव

लखनऊ जैसे शहर में यदि हम 22 कैरेट सोने का भाव देखे तो यह 73110 रूपए हो गया है। जबकि 24 कैरेट सोने का प्राइस लखनऊ में 79740 रूपए है।

पटना में गोल्ड का प्राइस

पटना में अगर हम सोने की आज की कीमत देखें तो यहां पर 22 कैरेट सोना 73010 रूपए हर 10 ग्राम पर हो गया है। ठीक इसी तरह से 24 कैरेट का जो मूल्य है वह भी बढ़कर 79640 रूपए हो गया है।

चंडीगढ़ और जयपुर में सोने का रेट

अगर चंडीगढ़ और जयपुर जैसे शहरों को देखा जाए तो यहां पर 22 कैरेट वाले सोने का मूल्य 73110 रूपए तक पहुंच गया है। इसी तरह से जो 24 कैरेट का सोना है इसकी कीमत इन दोनों शहरों में 79740 रुपए तक हो गई है।

Leave a Comment

Join Telegram