Gold Price Today: सस्ता हो गया सोना चाँदी, सभी राज्यों के नए रेट जारी

सोने की कीमत कम ज्यादा होती रहती है। दिवाली के बाद में सोने के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है लेकिन वहीं दूसरी तरफ मामूली सी गिरावट अब फिर से देखने को मिल रही है। अलग-अलग कैरेट का सोना अलग-अलग कीमत पर मिल रहा है वही अलग-अलग शहरों में कीमत कम ज्यादा भी देखने को मिल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत आज प्रति 10 ग्राम 78510 रूपये हैं।

वही 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 71968 रूपये है। मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई, जयपुर सभी शहरों में सोने की कीमत क्या है यह जानकारी हम आगे जानेंगे। वही हम ऐसा तरीका भी जानेंगे जिससे कि शहर में चल रही गोल्ड की रेट का पता आसानी से लगाया जा सकेगा।

Gold Price Today

मुंबई शहर में आज सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 78510 रूपये हैं। वहीं कोलकाता शहर में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 78410 रुपए हैं। दिल्ली शहर में 22 नवंबर 2024 को सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 78380 रुपए है। चेन्नई में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 78740 रूपये हैं। जो भी व्यक्ति कम या ज्यादा सोना खरीदना चाहते हैं वह इस हिसाब से कैलकुलेशन करके जान सकते है कि आखिर में कितने ग्राम सोने को लेने के लिए कितना पैसा खर्च करना होगा।

सबसे महंगा जो सोना मिलेगा वह 24 कैरेट वाला मिलेगा फिर 22 कैरेट वाला और फिर 18 कैरेट वाला सोना ऑनलाइन में सोने की कीमत जानने के अलावा ऑफलाइन तरीके से भी सोने की कीमत अवश्य जान लेनी चाहिए क्योंकि ऑफलाइन की कीमत में अक्सर अंतर भी देखने को मिलता है।

सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट जरूर आई है क्योंकि 22 नवंबर 2024 को सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 79340 थी और कोलकाता शहर में पिछले हफ्ते 69240 प्रति 10 ग्राम थी। वही दिल्ली शहर में 10 ग्राम सोने की कीमत 78750 रुपए थी। चेन्नई शहर में एक सप्ताह पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹79580 थी। वर्तमान समय में सोने की कीमत क्या चल रही है वह ऊपर बता दी गई है।

सोने चांदी की कीमत को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी

  • हर दिन सोने और चांदी की कीमत कम ज्यादा होती रहती है। ऐसे में जब भी सोना खरीदने का प्लान बनाएं उससे पहले एक बार जरूर उस दिन की सोने की कीमत या चांदी की कीमत का पता लगाए।
  • 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट का सोना शुद्धता के अनुसार रहता है जो सबसे शुद्धता सोना है वह 24 कैरेट का है।
  • बाजार में अधिकतम सोने के आभूषण 18 कैरेट और 22 कैरेट वाले मिलते हैं।

सोने की कीमत का पता लगाने का आसान तरीका

घर बैठे स्मार्टफोन की सहायता से भी सोने की कीमत का पता लगाया जा सकता है। और इसके लिए मोबाइल नंबर है 8955664433 केवल इन मोबाइल नंबर पर मिस कॉल करना होता है इसके बाद में तुरंत एसएमएस स्मार्टफोन में भेज दिया जाता है जिसमें 24 कैरेट सोने की कीमत और 22 कैरेट सोने की कीमत तथा 18 कैरेट सोने की कीमत उपलब्ध रहती है।

इसके अलावा नजदीकी ज्वेलर्स से भी संपर्क कर सकते हैं और वहां से भी आसानी से जाना जा सकता है कि आखिर में वर्तमान समय में सोने की कीमत क्या चल रही है।

Leave a Comment

Join Telegram