CM Kisan Kalyan Yojana: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 2000 रूपए की नई क़िस्त जारी

मध्य प्रदेश राज्य में मुख्यमंत्री जी के द्वारा किसान कल्याण योजना को वर्ष 2020 में चालू किया गया है जो केंद्रीय स्तर की पीएम सम्मान निधि योजना की तरह ही है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के गरीब किसानों के लिए वित्तीय आर्थिक सहायता के रूप में सालाना ₹6000 दिए जाते हैं।

राज्य के जो किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से पंजीकृत है तथा समय अनुसार इसका लाभ प्राप्त कर रहे हैं उनके लिए राज्य सरकार के द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर बहुत ही बड़ा तोहफा दिया जा रहा है क्योंकि इस योजना की किस्त एक बार फिर से किसानों के लिए दी जाने वाली है।

सोशल मीडिया पर प्राप्त अपडेटों के मुताबिक यह वित्तीय राशि राज्य के 81 लाख किसानों के लिए तक वितरित की जाएगी इसके लिए राज्य सरकार के द्वारा 1624 करोड रुपए का उत्तम बजट तैयार किया गया है।

CM Kisan Kalyan Yojana

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों के लिए राशि का वितरण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया जाने वाला है जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री मोहन यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

राज्य सरकार की प्रयोजना के तहत मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की वित्तीय राशि को आज यानी 29 अक्टूबर 2024 को किसानों तक ट्रांसफर किया जाने वाला इसके अलावा कुछ जिलों के किसानों के लिए यह राशि 30 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पहुंचा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए पात्रता

  • ऐसे किसान जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना से पंजीकृत है वह इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।
  • किसान का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है क्योंकि यह योजना केवल मध्य प्रदेश के लिए है।
  • उम्मीदवार किसान के पास कृषि करने योग्य भूमि होनी चाहिए जो उसकी स्वयं की निजी हो।
  • उसके बैंक अकाउंट में मोबाइल एवं आधार नंबर लिंक होना चाहिए साथ में डीबीटी हो।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की जानकारी

मध्य प्रदेश के जो किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से पंजीकरण तथा इस किस्त के माध्यम से लाभार्थी होते हैं उनके लिए अपनी किस्त का स्टेटस जरूर चेक कर लेना चाहिए जिसके बाद उन्हें किस्त से संबंधित पूरा विवरण बहुत ही आसानी के साथ पता चल पाएगा। ऑनलाइन आधार नंबर और खाता संख्या से बेनिफिशियरी स्टेटस देख सकते हैं।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभ

  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य के 81 लाख किसान तक लाभ प्राप्त कर पा रहे हैं।
  • यह योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना से समर्थित है जिसके तहत किसान दोनों योजनाओं से लाभार्थी हो रहे हैं।
  • अब मध्य प्रदेश राज्य के किसाने के लिए अपने कृषि कार्य में अधिक वित्तीय सहूलियत मिल पा रही है।
  • इस योजना के लाभ से किसान अपनी कृषि का बेसिक खर्चा बहुत ही आसानी के साथ उठा सकते हैं।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पंजीकृत सभी मध्य प्रदेश के किसानों के लिए लाभ दिए जाने का उद्देश्य केवल यही है कि किसानों के लिए अपनी कृषि कार्य में अधिक मदद मिल सके तथा अच्छी सहूलियत के साथ अधिक पैदावार कर पाए और अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला पाए।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि ट्रांसफर किए जाने के बाद किसान निम्न ऑनलाइन प्रक्रिया से अपनी लाभार्थी स्थिति जान सकते हैं।-

  • किसान के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद बेनिफिशियरी स्टेटस वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने अगला लाभार्थी वाला पेज ओपन हो जाएगा।
  • यहां पर अपना आधार कार्ड नंबर एवं खाता संख्या को दर्ज करना होगा।
  • निम्न जानकारी पूरी होने के बाद सबमिट वाले टैब क्लिक कर दें।
  • आपका लाभार्थी स्टेटस सामने प्रदर्शित हो जाएगा।

Leave a Comment

Join Telegram