Birth Certificate Apply Online: घर बैंठे बनाये नया जन्म प्रमाण पत्र, आवेदन फॉर्म भरना शुरू

नवजात शिशु के लिए बर्थ सर्टिफिकेट यानी कि जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण सर्टिफिकेट होता है क्योंकि इसका उपयोग करके ही नवजात शिशुओं के अन्य महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बनवाए जा सकते है। ऐसे में सभी को नवजात शिशुओं के लिए बर्थ सर्टिफिकेट को अवश्य बनवा लेना चाहिए ताकि बाद में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

भारत सरकार के द्वारा इस सर्टिफिकेट को बनवाना अनिवार्य किया गया है। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का यह नियम भारत के सभी नागरिकों के लिए लागू किया गया है ऐसे में आप किसी भी राज्य से क्यों ना हो आपको जरूर नवजात शिशु के लिए बर्थ सर्टिफिकेट को बनाए। यह सर्टिफिकेट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से बनवाया जा सकता है। इसे बनाने से संबंधित पूरी जानकारी इस लेख में बताई जाएगी।

Birth Certificate Apply Online

शुरुआती शिक्षा के लिए दाखिला लेने से लेकर उच्च स्तर की शिक्षा को हासिल करने तक तथा अनेक सरकारी योजनाओं का फॉर्म भरते समय और अनेक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बनवाते समय जैसे आधार कार्ड पैन कार्ड आदि के लिए बर्थ सर्टिफिकेट की मांग जरूर की जाती है। और बर्थ सर्टिफिकेट नहीं होने की वजह से इस प्रकार के अनेक काम रुक जाते हैं। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि आखिर में बर्थ सर्टिफिकेट कितना महत्वपूर्ण है।

बर्थ सर्टिफिकेट को 21 दिन के अंदर बनाने का नियम है लेकिन किसी कारण की वजह से यदि यह 21 दिन निकल जाते है तो बाद में भी ऑनलाइन तरीके को उपयोग में लेकर या ऑफलाइन तरीके को उपयोग में लेकर बर्थ सर्टिफिकेट को बनवाया जा सकता है। ऑनलाइन तरीके से इसे बनाने के लिए संबंधित राज्य की नागरिक सेवाओं की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होता है और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

जन्म प्रमाण पत्र के लाभ

  • जन्म के प्रमाण को साबित करने के लिए इस जन्म प्रमाण पत्र को उपयोग में लिया जा सकता है।
  • आंगनवाड़ी स्कूल कॉलेज आदि में एडमिशन लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र को दिखा सकते हैं।
  • भर्तियों के लिए आवेदन करने के लिए तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की मांग जरूर की जाती है।
  • जन्म प्रमाण पत्र होने की वजह से पेंशन का लाभ लिया जा सकता है।
  • भारत सरकार ने अनेक कार्यों के लिए उम्र तय की हुई है ऐसे में आवश्यकता पड़ने पर जन्म का प्रमाण कानूनी रूप से दिखाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र को उपयोग में लिया जा सकता है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • अस्पताल के द्वारा जारी किए जाने वाले महत्वपूर्ण कागजात
  • बच्चें के नाम की पर्ची
  • मोबाइल नंबर
  • हस्ताक्षर।

जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी

जिन राज्यों में वर्तमान समय में जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने की सुविधा उपलब्ध है केवल उन राज्यों के नागरिक ऑनलाइन तरीके से जन्म प्रमाण पत्र को बना सकते हैं वहीं जिन राज्यों में केवल ऑफलाइन की प्रक्रिया है ऐसे नागरिकों को केवल और केवल ऑफलाइन तरीके को ही उपयोग में लेकर जन्म प्रमाण पत्र को बनाना होगा।

जन्म प्रमाण पत्र हेतु ऑफलाइन आवेदन कैसे करें

जन्म प्रमाण पत्र बनाने का सबसे आसान तरीका ऑफलाइन का है इसमें नजदीकी सरकारी अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाना होता है और वहां पर माता-पिता को अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी को जमा करना होता है और अस्पताल के द्वारा दी जाने वाली रिपोर्ट की फोटोकॉपी को जमा करना होता है और बच्चे का नाम लिखित में देना होता है जिसके बाद में जन्म प्रमाण पत्र बनाकर प्रदान कर दिया जाता है।

सरकारी अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में 21 दिन के भीतर ही डॉक्यूमेंट को जमा करना होता है। सरकारी अस्पताल में यदि बच्चे का जन्म हुआ है तो ऐसी स्थिति में वहीं से जन्म प्रमाण पत्र को प्राप्त किया जा सकता है। वही अलग-अलग राज्य में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए कुछ अलग-अलग नियम भी हो सकते हैं। ऐसे में नियमों की पालना आवश्यक करनी है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करें।
  • अब जनरल पब्लिक साइन अप के ऑप्शन पर क्लिक करके रजिस्टर की प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद में लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
  • अब बर्थ सर्टिफिकेट बनाने से संबंधित ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब फॉर्म ओपन होगा इसमें जानकारियां भर देनी है डॉक्यूमेंट को अपलोड कर देना है।
  • इतना करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है।
  • अब कुछ दिन इंतजार करना है जिसके बाद में जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा और आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

Leave a Comment

Join Telegram