बिहार आंगनवाड़ी भर्ती के नोटिफिकेशन को जारी किया गया है। इसके अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार हैं वे अपना आवेदन पत्र 28 नवंबर तक जमा कर सकते हैं।
यहां आपको बताते चलें कि यह भर्ती केवल महिला उम्मीदवारों के लिए ही आई है। इस भर्ती की प्रक्रिया को मेरिट के आधार पर पूरा किया जाएगा और कोई भी लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। इसलिए जिन महिलाओं को आंगनवाड़ी में काम करना है तो इनके लिए यह एक बड़ा अवसर हो सकता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बिहार आंगनवाड़ी भर्ती 2024 से जुड़ी हुई जानकारी देने वाले हैं। यदि आपको इस भर्ती में रुचि है तो हमारा यह पोस्ट आपको अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए। हम अपने इस लेख में बताएंगे कि कैसे आप आवेदन की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं और साथ ही अन्य जरूरी बातें भी बताएंगे।
Anganwadi Bharti 2024
बिहार आंगनवाड़ी भर्ती के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बताते चलें कि जो महिलाएं इस भर्ती की प्रक्रिया में भाग लेना चाहती हैं तो वे 28 नवंबर तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकती हैं। दरअसल आवेदन भरने की प्रक्रिया को 14 नवंबर से आरंभ किया जा चुका है।
यहां आपको हम बताते चलें कि इस भर्ती को समाज कल्याण विभाग की तरफ से निकाला गया है। इसके अंतर्गत कुल पद 935 रखे गए हैं जहां पर योग्य महिलाओं को नियुक्त किया जाएगा। जो महिलाएं इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहती हैं, तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकती हैं।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
बिहार आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए आवेदन देने हेतु निम्नलिखित योग्यता रखी गई है –
- आवेदक ने 12वीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा विद्यालय से पास की होनी चाहिए।
- जिस वार्ड के लिए महिला अप्लाई कर रही हैं वे उसी वार्ड की निवासी होनी चाहिए।
- महिला को अपनी स्थानीय भाषा अच्छी तरह से आनी चाहिए।
आंगनवाड़ी भर्ती हेतु आयु सीमा
यदि आपको बिहार आंगनवाड़ी भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो आपको आयु सीमा अवश्य चेक कर लेनी चाहिए। तो इसके लिए आयु सीमा कुछ इस प्रकार से तय की गई है –
- आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 साल तक होनी अनिवार्य है।
- आंगनवाड़ी भर्ती के लिए अधिकतम उम्र 35 साल तक रखी गई है।
- यदि आपको इस बारे में और ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
आंगनवाड़ी भर्ती में चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। जैसा कि हमने आपको बताया कि यह भर्ती महिलाओं के लिए है इसलिए योग्य महिलाओं को अवसर दिया जाएगा।
सबसे पहले महिलाओं को मेरिट के जरिए से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद फिर महिलाओं को अपने दस्तावेज वेरीफाई कराने के लिए बुलाया जाएगा। यदि दस्तावेज सही तरह से वेरीफाई हो जाते हैं तो इसके पश्चात महिला को आंगनवाड़ी में नौकरी दे दी जाएगी। यहां यह भी ध्यान रखने योग्य बात है कि अगर चयन होने के बाद महिला 60 दिनों के भीतर नौकरी पर नहीं आती है तो इनका चयन फिर रद्द हो जाएगा।
ऐसी महिलाएं जो विधवा है, तलाकशुदा हैं या फिर परित्यक्ता है इन्हें इस भर्ती के अंतर्गत प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा जो महिलाएं गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजार रही हैं तो इन्हें भी विशेषतौर पर इस नौकरी के लिए वरीयता दी जाएगी।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आपको बिहार आंगनवाड़ी भर्ती की प्रक्रिया में भाग लेना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित तरीके से अपना आवेदन पत्र जमा करना होगा –
- सर्वप्रथम आपको patna.nic.in वेबसाइट पर चले जाना है।
- अब यहां पर आपको सीधे होम पेज पर जाकर नोटिस वाले अनुभाग में जाना है।
- यहां आपको आंगनवाड़ी भर्ती से संबंधित एक नोटिफिकेशन मिलेगा आपको इसे दबा देना है।
- अब आपके सामने नोटिफिकेशन खुल जाएगा जिसे आपको पढ़ लेना है और इसके बाद फिर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना है।
- अपना आवेदन पत्र जमा करते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि आप कोई भी जानकारी गलत दर्ज ना करें।
- अपना सारा विवरण और समस्त दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको अपना आवेदन पत्र जमा करना है।